फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुड़रिया के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर युवक की मौत के संबंध में जानकारी देते लोग। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया निवासी 40 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग खुदकुशी मान रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया निवासी गुरवचन सिंह शाक्य सोमवार की शाम घर से निकले थे।
विज्ञापन

इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बाग में एक पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। पेड़ पर तार का एक फंदा भी लटक रहा था। पुलिस को परिजनों ने बताया सोमवार को गुरवचन के परिवार की एक लड़की से गांव के आरोपी ने छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत लेकर वह आरोपी के घर गए थे। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे थे। गुरवचन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चार बेटियां हैं। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के न आने की भी थी नाराजगी
गुरचरन की मौत के बाद एक ओर जहां हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं कुछ लोग इसे खुदकुशी मान रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन पर पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद गुरचरन अधिक शराब पीने लगा। सोमवार की शाम पत्नी से फोन पर घर आने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। गुरवचन ने घर न आने पर जान देने की भी धमकी दी। इसके बाद छप्पर में अंगौछा का फंदा लगाया, लेकिन लोगों ने बचा लिया। इसके बाद वह घर से गुस्से में चला गया था। पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक किशनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें