फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का फर्जी आईकार्ड दिखाकर इंस्पेक्टर पर जमाई धौंस

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की हिरासत में जालसाज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस का फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों पर रौब जमाने वाला बुधवार की रात इंस्पेक्टर कोतवाली से उलझ गया। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की धमकी भी दे डाली। जब पुलिसकर्मी उसे कोतवाली लाने लगे तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल भानुप्रताप सिंह बुधवार की रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी क्रिश्चियन तिराहा के पास एक युवक बगैर मास्क लगाए दिखाई दिया। कोतवाल के अनुसार जब युवक से मास्क लगाने के लिए कहा तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इंस्पेक्टर ने जब जुर्माना भरने के लिए कहा तो युवक ने पुलिस का आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह फतेहपुर में आरक्षी के पद पर तैनात है। जुर्माना देने से मना करते हुए सस्पेंड कराने की धमकी देने लगा।
इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। पुलिसकर्मियों ने कोतवाली चलने के लिए कहा तो वह गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसे पैदल ही कोतवाली तक लाया गया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि फतेहपुर में उसका भाई अनुजेश सिंह पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है। उनका आईडी कार्ड अपने इस्तेमाल के लिए बनवाया था। आरोपी ने अपना नाम अरुण उर्फ लालू यादव पुत्र अवशेष सिंह निवासी मैनपुरी के राजा का बाग गली नंबर सात बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज बृहस्पतिवार को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें