कुरावली (मैनपुरी)। एक साल पहले छह बच्चों और पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ गए पति की बीच चौराहा पर जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी एक युवक की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। एक साल पहले युवक पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका को साथ लेकर चला गया। वह थाना क्षेत्र में घिरोर रोड पर प्रेमिका के साथ रहने लगा था। उधर पत्नी मेहनत मजदूरी कर बच्चों का किसी तरह से भरण पोषण कर रही थी और पति की भी तलाश कर रही थी।
सोमवार को उसे पता चला कि पति थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम कर रहा है। पत्नी ने घिरोर चौराहा के पास पति को गैस सिलिंडर ले जाते समय पकड़ लिया। महिला ने पति की चौराहा पर ही पति को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस उस से पूछताछ कर रही है।