फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी ने शुक्रवार रात दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। वहीं किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि गांव निवासी रोहित कुमार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी ने किसी प्रकार घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस पर परिजन शनिवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुत्री के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें