फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाहल में चार घरों से लाखों के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार कर रात को चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेंगाई निवासी ओमवती शुक्रवार की रात घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहीं थीं। उनका पुत्र धर्मवीर अपनी पत्नी सुमिता देवी और पुत्री आराध्या के साथ बाहर वाले कमरे में सो रहा था। चोरों ने घर के अंदर बने एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्सों से एक जोड़ी झुमकी, गले का हार, चार अंगूठी, मंगल सूत्र, मटर माला, करधनी, पायल और करीब 1500 की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो कमरे में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
गांव गढ़िया दीनानाथ निवासी सुरेश चंद्र के घर में भी चोरी हुई। रात के समय दीनानाथ आंगन में सो रे थे। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा से करीब 21 हजार की नकदी, एक चांदी की करधनी, चार सोने की अंगूठी चोरी कर लीं। गांव निवासी सतेंद्र कुमार के घर में चोरी की वारदात में एक हजार की नकदी और पड़ोसी श्याम बाबू के घर से बक्सा तोड़ कर चार हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने गांव आलमपुर देहा निवासी सर्वेश कुमार के घर के बाहर बंधी भैंस खोल कर ले जाने की कोशिश की लेकिन सर्वेश अचानक जाग गए और शोर मचा दिया। जगार होने पर चोर भाग गए। घटनाओं की जानकारी होने के बाद प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं ग्रामीणों वारदातों का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
मासूम की गोलक भी नहीं छोड़ी
गांव बेंगाई निवासी ओमवती के घर से चोर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। वहीं उनकी नातिन आराध्या की गोलक भी नहीं छोड़ी। परिजनों ने बताया कि आराध्या माता-पिता व दादी से मिलने वाले पैसे गोलक में जमा करती थी, लेकिन चोरों ने बच्ची को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें