फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में नौ आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर में सोमवार की रात खेत की मेड़ को लेकर नगला शिंभू के लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों गांव के लोगों में जमकर मारपीट हुई थी। कई राउंड फायरिंग भी हुई थी। एक युवक गोली लगने से, वहीं पांच मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन

उक्त घटना के बाद दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर दोनों पक्ष के विकास, मिथुन, रजनेश, अशोक, सुमित, अमित, सुनील और सरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया। थाना पुलिस अब अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें