मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने नगला गिरंद में दो पक्ष के बीच हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्ष के 11 लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला गिरंद में कुछ दिन पूर्व बलराम और रणजीत पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। उक्त मामले में दोनों पक्ष की ओर से जानलेवा हमला, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
रविवार को थाना पुलिस ने वांछित चल रहे एक पक्ष के बलराम, रामाधार पुत्र छोटे लाल, योगेंद्र उर्फ भोलू, अमित पुत्र रामाधार, शैलेंद्र उर्फ सचिन, शिवम उर्फ सचिन निवासी नगला गिरंद दूसरे पक्ष के रणजीत उर्फ बबलू पुत्र कलक्टर, बिजेंद्र पुत्र रामवीर, दीपक पुत्र कुशल पाल, धर्मेंद्र पुत्र जगपाल सिंह, मोहन सिंह पुत्र रविंद्र निवासी गजपुरा थाना किशनी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बलराम व रणजीत के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए सभी वांछित आरोपियों को जेल भेजा।