फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोरोना संक्रमित हुए ठीक, भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कोविड सेंटर पर भर्ती मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। रविवार को भी चार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलने के बाद घर रवाना हुए। उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सीएचसी भोगांव स्थित कोविड सेंटर पर भर्ती दो मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इनमें एक जिला चिकित्सालय इटावा की एक स्वास्थ्यकर्मी महिला है। जो यहां मैनपुरी में अपनी बहन के साथ रहती थी। कुसमरा सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर के लिए रवाना किया।
दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को नोडल चिकित्सक डॉ. अमित भारती ने डिस्चार्ज स्लिप प्रदान की। कोविड केयर से गांव औरंध के संक्रमित चल रहे दो मरीजो को रविवार की सुबह निगेटिव रिपोर्ट आने पर घर भेजा गया। डॉ. भारती ने चारों लोगों को सात दिन तक क्वारंटीन रहने के दौरान घर से नहीं निकलने की सलाह दी ।
विज्ञापन

दस स्वास्थ्य कर्मियों सहित 12 के सैंपल भेजे
क्वारंटीन हाउस के नोडल चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि रविवार को नवोदय एल-1 में तैनात 10 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन हाउस में ही रखा गया है। रविवार को बाहर से आने वाले 125 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सैंपल लेने वालों में मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत, डॉ. विजय यादव, डॉ. नंदन गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, राजेश वर्मा, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें