फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जुटे थे 60 से अधिक लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में जुटे 60 से अधिक लोग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किशनी (मैनपुरी)। कुसमरा में रामनगर मार्ग स्थित गेस्ट हाउस पर रविवार की रात एक शादी समारोह का आयोजन हुआ। यहां 60 से अधिक लोग एकत्रित हुए। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी हुई। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा, उसके भाई और मैरिज होम संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में कुसमरा निवासी कल्लन ठाकुर का शादी समारोह था। पुलिस को सूचना मिली कि समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। वहां हर्ष फायरिंग भी हो रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ने धारा 144 का उल्लंघन करना पाया। पुलिस ने हर्ष फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए इसे अनावश्यक भीड़ जुटाने का मामला बताया। पुलिस ने कल्लन ठाकुर, उसके भाई पप्पन पुत्र रामरतन निवासी कुसमरा, गेस्ट हाउस स्वामी कृष्ण मुरारी पुत्र सुंदरलाल निवासी जवापुर के विरुद्ध महामारी अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें