फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक पर 1.10 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। जनपद इटावा के रहने वाले एक अभिभावक ने थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक पर 1.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर पुंजा निवासी मुलायम सिंह ने दो नाती सुदीप कुमार और आनंद को थाना क्षेत्र के दिहुली स्थित शिक्षा सागर पब्लिक इंटर आवासीय में चार पहले दाखिल कराया था। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक ने 1.10 लाख रुपये जमा कराए थे। 2017 में विद्यालय बंद हो गया। उन्होंने नातियों का दूसरे विद्यालय में दाखिला करा दिया।
जब प्रबंधक से जमा किए गए रुपये मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे। कुछ दिन पूर्व जब घर जाकर रुपये मांगे तो देख लेने की धमकी दी गई। उक्त घटना के बाद मुलायम सिंह ने शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा को शिकायती पत्र भेजा था। शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें