हॉटस्पॉट- गमा देवी मंदिर के पास लगाया गया बैरियर
- फोटो : MAINPURI
मैरपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उसके मकान सहित पूरे एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। संक्रमित के घर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।
इलाके के लोगों को घरों से बाहर निकालने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सील किए गए इलाके में घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की है। सील किए गए इलाके में रहने वाले लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस ने सील किए गए इलाके में गश्त करके लोगों से बेवजह घर से बहर नहीं निकलने को कहा है।
बैरियर लगाए गए स्थानों पर रविवार को पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। रविवार की दोपहर सील किए गए इलाके का एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत दी हॉटस्पॉट एरिया में किसी को नहीं जाने दिया जाए। केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही हॉटस्पॉट एरिया में जा सकते हैं।