बरनाहल (मैनपुरी)। मीट बिक्री को लेकर हुए विवाद के बाद नामजद ने एक पॉल्ट्री फार्म में आग लगा दी।
आग में कई मुर्गा व चूजा जलकर मर गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव इकहरा निवासी मेहंदी हसन की मुर्गी फार्म गांव से कुछ दूरी पर है।
शनिवार की रात मोहित निवासी नगला हरंवश थाना सिरसागंज अपने साथी के साथ मुर्गा
खरीदने के लिए फार्म पर आया। वहां मोल भाव को लेकर विवाद होने लगा तो मेंहदी ने मुर्गा देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने मुर्गी फार्म में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। ग्रामीणों के आने के बाद सहयोग से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक फार्म में मौजूद कई
मुर्गा व चूजों की जल गए। उक्त मामले में मेंहदी हसन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद व साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गई है।