फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/कुर्रा। थानाक्षेत्र के गांव चंदरपुर बोझी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव पुराना भरथना निवासी रामकुमार ने छह मई 2019 को पुत्री शारदा की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदरपुर बोझी निवासी अजय कुमार वाल्मीकि के साथ की थी। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। आनन फानन में मायके पक्ष के लोग चंदरपुर बोझी के लिए रवाना हो गए।
मायके वालों के अनुसार वहां पहुंचने पर शारदा का शव घर के बरामदे में रखा मिला। गले पर फंदे का निशान नजर आ रहा था। मृतका के परिजनों की ओर से तीन लाख दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने नहीं किया विदा
मृतका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व छोटा भाई मिलन बहन को विदा कराने के लिए गया था। बेटी घर आने के लिए तैयार भी हो गई थी। लेकिन ससुरालीजनों ने उसे नहीं आने दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका ने तीन माह पूर्व ही एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें