कुरावली (मैनपुरी)। घरेलू कलह के चलते मोहल्ला वैदनटोला निवासी युवक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला वैदनटोला निवासी राजकुमार चक का 28 वर्षीय पुत्र विशाल मजदूरी करता था। रविवार की शाम उसने घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन विशाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह को वजह बताया जा रहा है। मृतक के घर में पत्नी पारुल के अलावा दो बच्चे भी हैं। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।