फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में रुके कार्यों की डीपीआरओ ने मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के चलते ग्राम पंचायतों में बीच में ही रुके कार्यों की जिला पंचायत राज अधिकारी ने सूची मांगी है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को पत्र भेजा गया है। इन कार्यों को शासन के आदेश के बाद पूरा कराने की विभाग की मंशा है।
विज्ञापन

वर्तमान में ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों की मरम्मत, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, गली निर्माण और रीबोर के काम चल रहे थे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद ये सारे कार्य रुक गए थे। अब जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने पंचायत सचिवों से ऐसे कार्यों की सूची मांगी है। ये भी पूछा गया है कि कार्य कितने प्रतिशत हो चुका है और बाकी कार्य में कितने मजदूरों की आवश्यकता होगी। शासन के आदेश के बाद विभाग की मंशा बीच में लटके कार्यों को पूरा कराने की है। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत घर व रीबोर के काम प्राथमिकता से कराए जाएंगे। सूची प्राप्त होने के बाद कार्यों को चिह्नित कर आगे के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें