फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में पुलिस ने आढ़ती को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन मंडी में एक आढ़ती को पुलिस ने पीट दिया। देखते ही देखते वहां आढ़ती जमा हो गए और हंगामा शुरू हो गया। मंडी प्रशासन ने मामले को शांत कराया। शिकायत मिलने पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आढ़ती अखिलेश कुमार मंडी स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। आढ़ती के अनुसार वे गेट नंबर चार से मंडी में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन यहां तैनात दरोगा सोनवीर सिंह ने उन्हें एक नंबर गेट से आने के लिए कहा। दरअसल गेट नंबर चार से गेट नंबर एक की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। ऐसे में आढ़ती ने उसे गेट से प्रवेश करने की बात कही। इस पर दरोगा को गुस्सा आ गया और उसने आढ़ती से मारपीट कर दी। मामले की सूचना मिलते ही सभी आढ़ती मौके पर जमा हो गए। आढ़ती संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने मामले की सूचना एएसपी को भी दी। मंडी प्रशासन ने दरोगा से माफी मंगवाने के बाद मामला शांत करा दिया।शिकायत को एसपी अजय कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने दरोगा को लाइनहाजिर किया है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें