किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 64 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नगला अहिर निवासी ब्रजेश, विमलेश व दिलीप, नंदपुर के अवधेश, अरविंद, प्रतापपुर निवासी विनोद, सुभाष, विकास व सुदेश, हनुमान गढी के प्रमोद, हविलिया निवासी विपिन यादव, आवाजपुर निवासी जितेंद्र व अमित, मरिहार निवासी आकाश व अटल, नगला गवे निवासी बबलू, सत्यप्रकाश, नगला केवल निवासी इंद्रपाल, देवेंद्र, सकतपुर निवासी विनोद, रठेह के जितेंद्र, दुम्हार के राजूनाथ, नवनीश नाथ, अरविंद नाथ, धर्मवीर नाथ, हिंदूपुर के दलवीसिंह बहेलिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नगला दलफ के गुलजार, चौराईपुर के जगमोहन बाल्मीकि, कुडरा के मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, अलीपुर के देवकी नंदन, रामशंकर, आनंद कुमार, फरैंजी के सर्वेश, रजित, मोनू, अमित, भवानीगढ के छोटे यादव, उपदेश उर्फ शिवकुमार, सुमित यादव, कस्बा कुसमरा के पंकज, मोहन, लालू आदि के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। सभी को छह माह के लिए पांबद किया गया है।