फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

Fri, 03 Apr 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने आगरा विकास मंच के सहयोग से कराया राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को आगरा विकास मंच के सहयोग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण किया। प्रत्येक किट में पांच किलो आटा, दो किलो आलू, दो किलो चावल और आधा किलो दाल दी गई।
विज्ञापन


वितरण कार्य खतैना रोड गली नंबर एक, मोती कटरा, जगदीशपुरा, बोदला, आवास विकास, खिड़की काले खां, जयराम बाग और दयालबाग में मलिन बस्तियों में किया गया। इस दौरान आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, निखिल जैन, विमल जैन, शरद चौरड़िया, अजय यादव, सुशील जैन, संदेश जैन मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
विज्ञापन


भोजन का इंतजाम हुआ...अब घर में ही रहेंगे
राशन किट मिल गई। आराम से आठ-दस दिन का काम चल जाएगा - इंद्रवती

आटा, दाल के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था। अमर उजाला ने राशन किट दिला दी, अब नहीं जाएंगे - ममता

आटा, दाल के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे थे। अब सारा सामान मिल गया है - लज्जा देवी

हम इंतजार में थे कि कोई मददगार आए। अमर उजाला की टीम ने राशन किट दी तो बड़ी राहत मिली - लक्ष्मी देवी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें