फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव सिकंदरपुर में शनिवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पुलिस को देख लोग भाग गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में शनिवार की सुबह कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उनमें से कुछ बच्चों ने एक बच्चे के साथ मारपीट कर दी। बच्चा घरवालों को बताया। जब बच्चे की मां शिकायत करने के लिए मारपीट करने वाले बच्चों के घर गई तो वहां विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले। झगड़े की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग वहां से भाग गए। चौकी इंचार्ज सिविल लाइन अमित सिंह ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें