फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस में कोरोना संक्रमित युवक की मौजूदगी की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना झूठी मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली से लौटकर आया है। उसकी हालत बेहद खराब है और कोरोना के लक्षण लग हैं। यह सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह टीम के साथ गांव पहुंच गए। वहां युवक से जब बात की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली से होली के चार दिन पहले ही आ गया था। 20 मार्च को ही उसने अपनी जांच भी करा ली थी जो कि निगेटिव रही है। कुछ लोग झूठी अफवाह फैलाकर परेशान कर रहे हैं। सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अब झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें