फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
26एमएनपी-16-मृतक शिवम का फाइल का फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव पुराने मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर निवासी शिवराज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह परिजनों के साथ गांव के बाहर बने नए मकान में रह रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव स्थित पुराने मकान के बरामदे में पड़ा मिला। परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार युवक की गर्दन पर फंदे का निशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या क्यों और किसने द्वारा की गई इस बारे में परिजन जानकारी नहीं दे सको।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नेहा के साथ हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और आठ महीने का पुत्र छोड़ गया है। थानाध्यक्ष ने देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें