फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में युवक को घेरकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। नगला श्रीधर में घर जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया। मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सैफई रेफर कर गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला श्रीधर निवासी आदेश कुमार बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी आदिराम के घर गमी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। आरोप है कि वह जब हाकिम सिंह के दरवाजे के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे हाकिम सिंह, हृदयराम, बृजेश, नीलेश उर्फ नीरज, सत्यपाल और राजेश ने रास्ता घेर लिया। आदेश को पकड़ कर उसके साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह छूटने के बाद जब आदेश भागने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर मारने लगे। ब्रजेश और नीलेश ने तमंचा से गोली चला दी। गोली लगने से आदेश घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए आदेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें