फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। हरपुरी कॉलोनी निवासी रिश्ते की भाभी से मिलने आए कन्नौज निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के पास पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव ईजलपुर निवासी 28 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ भूरा बुधवार को थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड स्थित हरपुरी कालोनी निवासी रिश्ते की भाभी के घर मिलने आया था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उधर बृहस्पतिवार की सुबह कॉलोनी के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त होने के बाद मृतक परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मृतक के पिता राजबहादुर अन्य परिजनों के साथ आ गए।
उन्होंने बताया कि युवक वहां अपनी भाभी से मिलने के लिए आया था। तलाश के दौरान पुलिस को युवक की साइकिल कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र स्थित एक दुकान पर खड़ी मिली। पिता की ओर से मौत का कारण जानने के लिए तहरीर दी गई। वहीं उक्त घटना को कुछ परिजन प्रेम प्रसंग के चलते हत्या भी मान रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

भाभी के घर में लटका मिला ताला
मृतक के पिता की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद जब पुलिस ने चचेरी भाभी के घर का पता लगाया तो वहां घर में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक महिला से मिलने आया था। वहीं घटना की रात एक अन्य युवक भी आया था। रात करीब दो तीन बजे के करीब कमरे से झगड़ा होने की आवाजें आ रहीं थीं। रात में महिला व उसने मिलने आया दूसरा युवक घर में ताला डालकर कहीं चले गए।
मृतक के गले पर हैं नाखूनों के निशान
सतेंद्र के गले पर नाखूनों के निशान भी नजर आ रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कमरे में झगड़ा हुआ था। हो सकता है कि झगड़े के दौरान ही गला घोंटकर हत्या की गई हो। उधर पुलिस महिला व उसके साथ दूसरे युवक की तलाश में जुट गई। शाम के समय सीओ प्रयांक जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस को मिले कई अहम सुराग
प्रभारी निरीक्षक घटना में अहम सुराग मिलने की बात कहते हुए जल्द खुलासे की बात कह रही है। यदि हत्या है तो मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं कर रही है। सूत्रों के अनुसार तलाश के दौरान महिला पुलिस के हाथ लग गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें