भोगांव (मैनपुरी)। बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दीं हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती रविवार की शाम खेत पर पिता को खाना देकर वापस लौट रही थी। तभी आरोपी मोहन उर्फ सीटू ने रास्ता रोक कर पकड़ लिया। युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। उसे जबरन साथ ले जाने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
सरिया मारकर किया घायल
औंछा। गांव घनश्यामपुर निवासी राजू खान ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि सोमवार की शाम गांव स्थित किराना स्टोर से सामान लेने गया था। तभी वहां मौजूद नामजद ने रंजिश के चलते सरिया मारकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने साबिर अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।