फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई के लिए सक्रीय-रामनरेश अग्रिहोत्री

विज्ञापन
आरसी डिग्री कॉलेज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कस्तूरबा गांधी सभागार में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्धी ने मां सरस्वती की आराधना करते हुए सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के सचिव कुंवर बलवीर सिंह चौहान और संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद एवं आचार्य कृष्णमोहन का स्वागत डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. संजय अग्रवाल एवं नरेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सिर्फ नारा ही नहीं दिया, बल्कि उसे कार्य के रूप में बदला जा रहा है। समाज से तीन तलाक जैसी कुप्रथाएं समाप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम में छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण, जल संरक्षण को ध्यान में रखकर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका पाठक ने किया।
इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता नरेंद्र सिंह यादव, डॉ. रामबाबू, डॉ. जयप्रकाश यादव, प्रभा कुमारी, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. कीर्ति जैन, डॉ. कुसुम यादव आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें