फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से लूट करने वाले बदमाश ऐसे किए गिरफ्तार

विज्ञापन
25एमएनपी-10-पुलिस लाइन में व्यापारी से लूट के आरोपी से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। कन्नौज क्षेत्र निवासी कपड़ा व्यापारी जीजा और साले को इटावा से कार में लिफ्ट देकर लूट करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से लूटी गई नौ हजार की नकदी, घटना में प्रयुक्त कार, एक तमंचा और शाल बरामद हुई। शनिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सरगना सहित दो अन्य लुटेरों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव भरौली निवासी चरन सिंह अपने साले महेश सिंह निवासी रामनगर, छिबरामऊ के साथ मेरठ कपड़े की खरीदने के बाद शुक्रवार की सुबह संगम एक्सप्रेस से इटावा पहुंचा था। वहां बस न मिलने पर एक ईको कार में बैठकर कर दोनों बेवर आ रहे थे। तभी किशनी क्षेत्र में गांव अजीजपुर के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी जीजा साले की कनपटी पर तमंचा लगाकर करीब नौ हजार की नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर चरन सिंह को तमंचा की बट मार कर घायल कर दिया था।
शनिवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान एक बदमाश का मोबाइल व बिजली का बिल घटनास्थल पर ही गिर गया था। इसी के जरिए पुलिस लुटेरों तक पहुंची। शनिवार को थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो युवक शिवा कौशल उर्फ कमल गुप्ता निवासी उमरेन थाना एरवा कटरा औरैया और गुलशन यादव निवासी गांव बिजनौरा थाना सौरिख कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से व्यापारियों से लूटी गई नौ हजार की नकदी, एक तमंचा, ईको कार व शॉल बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पारस यादव निवासी गांव बिजनौरा कन्नौज और मंजीत यादव निवासी गांव सेवरा थाना ऊसराहार इटावा लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पारस है गैंग का सरगना
एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पारस यादव लुटेरों के इस गैंग का सरगना है। वह अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे व दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें