फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : मेरठ से पकड़ा कबाड़ गोदाम में चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। निकासा में दो गोदामों में हुई तांबा चोरी के मामले में गोदाम संचालक ने आरोपी चोर को मेरठ से पकड़ लिया और कोसी ले आए। आरोपी मोहल्ले का ही था। लिहाजा दिन भर सामान बरामदगी के लिए पंचायतें होती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बीती 13 जनवरी की रात को ईदगाह रोड पर आरिफ ठेकेदार के कबाड़ के गोदाम से ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। चोर लाखों रुपये का तांबे का कबाड़ चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गोदाम संचालक आरोपियों को खोजने निकल गया। उसे पता लगा कि आरोपी चोर मोहल्ला राठौर नगर का है। जिसके बाद वे उसे खोजते हुए मेरठ पहुंचे और वहां उसे पकड़कर कोसी ले आए। पूरे दिन आरोपी से सामान बरामदगी के लिए पंचायतें होती रहीं। इसी दौरान राठौर नगर निवासी शाहिद ने पंचायत में बताया कि आठ जनवरी को उनके गोदाम से भी ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये के तांबे के कबाड़ की चोरी हुई थी। समाज के लोग आरोपी से चोरी हुए माल को बरामद करने के लिए दिन भर मनाते रहे। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें