फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे हैं फर्जी किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। किन्नर समाज ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी किन्नरों की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि कुछ गुंडे किन्नर बनकर कार्य क्षेत्र में अतिक्रमण कर किन्नरों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष पूजा किन्नर, शर्मिली किन्नर, तबस्सुम किन्नर, आशा किन्नर आदि ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि रानी नाम की किन्नर ने बाहर से कुछ लोग बुला लिए हैं जो फर्जी किन्नर हैं। कासगंज के किन्नरों का क्षेत्र सोरों में मीरापुर तक है, लेकिन प्रहलादपुर का रानी किन्नर कासगंज के किन्नरों को कार्यक्षेत्र में नहीं जाने देता जिससे किन्नरों को समस्या हो रही है। रानी किन्नर आए दिन गुंडों के साथ मिलकर किन्नरों के साथ मारपीट करता है। धमकी देता है कि यदि कार्य क्षेत्र में आए तो जान से मार देंगे। कई बार तो किन्नरों के साथ मारपीट और लूटपाट की है। किन्नर समाज ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रानी किन्नर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाए। जिलाध्यक्ष पूजा किन्नर का आरोप है कि पूर्व में भी वह कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें