फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से एक साल में अगवा हुईं 25 किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में वर्ष 2019 में करीब 21 किशोरी अगवा की गईं। सभी के मामले दर्ज हुए लेकिन कुछ मामलों में पुलिस लड़कियों की तलाश कर सकी। अधिकतर मामलों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। 2020 में अभी तक दो मामले दर्ज हुए हैं। अगवा हुईं लड़कियों के परिजन आए दिन थानों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नाबालिग किशोरियों के गायब होने के मामले जब थाने पहुंचते हैं तो पहले पुलिस पीड़ितों को खुद ही तलाश करने की सलाह देती नजर आती है। जब पीड़ित अधिकारियों से फरियाद लगाते हैं तो थाना पुलिस अगवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर देती है। वर्ष 2019 में करीब 21 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए, जिसमें नौ किशोरियों को ही पुलिस बरामदगी कर सकी। 2020 में दो मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों में पुलिस की विवेचना व तलाश जारी है।
विज्ञापन

हाईलाइटर्स....
-47 लोग गुमशुदा हुए वर्ष 2019 में
-25 गुमशुदा लोग वापस लौटे
-02 लोग 2020 मे हुए गुमशुदा
-कोई भी वापस हीं लौटा
दर्ज मामलों में पुलिस तलाश के लिए हर संभव प्रयास करती है। कई मामलों में पुलिस ने बरामदगी की है। अन्य में पुलिस अपना काम तेजी के साथ कर रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें