फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन से लापता है कारोबारी का पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के साहबबाला पेच निवासी कपड़ा कारोबारी के 27 दिन से लापता पुत्र का सुराग न लग पाने से परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस को मामले की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। साहव बाला पेच निवासी तेजस्व कावरा (22) पुत्र मनीष कावरा 26 अक्तूबर सुबह के समय घर से किसी कार्य से बाजार जाने की कहकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब देर शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन पता नहीं लगा। उसके फोन नंबर पर जब संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद निकला। जिससे चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारी आदि में भी जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने शनिवार देर सांय कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुमशुदगी दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें