फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक व्यक्ति ने दूसरी शादी करने के बाद अपनी पहली पत्नी को मायके जाकर तीन तलाक दे दिया। सोरों पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि सोरों के सलेमपुर बीबी निवासी मरियम पुत्री राज मुहम्मद की शादी करीब दो साल पहले नूरमुहम्मद बरकाती पुत्र मुन्ने बाबू निवासी इस्लाम नगर नूरी मस्जिद के निकट मोहल्ला बड्डू नगर कासगंज के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले मरियम का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

एक माह पहले नूर मुहम्मद ने पत्नी को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके आ गई। मरियम ने पति के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। आरोप है कि 22 सितंबर को नूरमुहम्मद अपने पिता, रिश्तेदार हसमीन पुत्र जाकिर निवासी गुडगुड़ी सहावर और एक महिला रुखसार पुत्री आजाद सिंह निवासी हुसैमपुर कासगंज के साथ लाठी-डंडे लेकर सलेमपुर बीबी पहुंच गया।
वहां उसने मरियम से मारपीट करते हुए गाली-गलौज देने लगा और मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाने लगा। बताया कि उसने अब रुखसार से शादी कर ली है। अब वह उसे अपनी पत्नी की हैसियत से नहीं रख सकता और उसे तीन तलाक देकर चला आया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-------
दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला
सिढ़पुरा। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक शालू पुत्री विनोद कुमार निवासी सींगपुर की शादी अनमोलन पुत्र सतेंद्र निवासी बिछंद जैथरा एटा के साथ 25 फरवरी 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन शालू उत्पीड़न करने लगे और अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मायके वालों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि 9 सितंबर को महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अपने मायके सींगपुर पहुंचने के बाद महिला ने पति अनमोल, ससुर सतेंद्र, सास साधना, अंशू, सोनम, राजवीर, ददिया ससुर राजेंद्र व एक अन्य के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें