फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25000 रुपये का इनामी बदमाश नोएडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज की सिढ़पुरा पुलिस एवं एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया 25हजार का इनामी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने 2016 से फरार 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह वाहन चोरी एवं गैगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि रिंकू पुत्र राजपाल निवासी नगला मगन थाना जैथरा जनपद एटा पर वाहन चोरी, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामले दर्ज थे। इसे 2014 में सिढ़पुरा थाना पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ 2016 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
लेकिन रिंकू शातिर तरीके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त पर मई माह में 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को बुधवार को मुखबिर से उसके नोएडा सेक्टर-63 में होने की सूचना मिली। जहां से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें