फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
कासगंज में चाड़ी रोड पर सड़क हादसे में मृतक तेजपाल का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। चाड़ी रोड पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार तेजपाल (41) पुत्र गंगासिंह निवासी हिम्मतपुर सई हुए। बताया गया कि वह अपनी साली को भेजने के लिए ससुराल नीवरी गया हुआ था। मंगलवार को लगभग 9 बजे वह ससुराल से वापस अपने गांव आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह नगला चीता के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब बाइक और बाइक सवार को गिरे हुए देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दो। पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। उसके तीन लड़कियां एवं एक लड़का है।
विज्ञापन

ेेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें