फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नाले के समीप गाढ़ दिया शव

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर का मृतक युवक सत्यपाल का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर-कासगंज। क्षेत्र के ग्राम तेजपुर शेरपुर के एक युवक की हत्या कर उसका शव नाले के समीप गाढ़ दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को खोदाई कर बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


हत्या का शिकार ग्राम निवासी सत्यपाल (36) पुत्र सालिकराम हुआ। बताया गया कि वह 28 मार्च को लगभग 11 बजे अपने घर पर आया। तभी किसी का कॉल आया। वह बिना बताए ही घर से बाहर चलाया गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। परिजन व ग्रामीण उसे तलाश करते हुए शनिवार की रात लगभग 9 बजे नाले के समीप पहुंचे। उन्हें वहां कुछ ताजी खोदी हुई मिट्टी दिखाई दी। उन्हें अनहोनी का शक हुआ। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई कराई तो लापता हुए युवक का शव मिल गया। शव को देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें