फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: युवक ने फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पवन कुमार निवासी नगला रगी के सिकंदरपुर वैश्य ने फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। जिस पर दूसरे धर्म के लोगों ने अपनी आपत्ति जताई तथा मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आईटी एक्ट आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इसी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें