फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं ससुरालीजन छत से गिरने से विवाहिता की मौत होने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जैथरा के गांव कलहत निवासी डॉली (25) पुत्री महिपाल सिंह की शादी 2015 में धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव रानामऊ से हुई थी। शनिवार को संदिग्ध हालात में डॉली छत से गिर गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में ससुर राजपाल डॉली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉली की मौत की सूचना पर उसके पिता महिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता महीपाल ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र शराब पीकर डॉली के साथ मारपीट करता था और उसकी हत्या की गई है। महिपाल सिंह ने तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें