कासगंज के सोरों कोतवाली में पिटाई के निशान दिखाता पोस्टमैन
- फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। ड्यूटी कर घर वापस जा रहे पोस्टमैन को नामजदों ने घेर कर मारापीट कर दी। उसकी जेब में रखे दो मोबाइल फोन व दो हजार रुपये छीन लिए। पोस्टमैन लालाराम पुत्र दर्याब सिंह निवासी सलेमपुुुर बीबी कस्बे के डाकघर में तैनात हैं। वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी मोपेड से घर वापस जा रहा था। बदरिया निवासी कफील अहमद व सलेमपुुर निवासी शमसुद्दीन ने उसे बदरिया तोलकपुुर के बीच में बाइक आगे लगाकर रोक लिया। उन्होंने पोस्टमैन की मारपीट कर दी।
उनके साथी बदन सिंह, मुनेंद्र, धारा सिंह, नेम सिंह, तारा सिंह निवासी सलेमपुुर भी मौके पर आ गए। सभी ने पोस्टमैन की पिटाई की। आरोपी उसकी जेब से दो मोबाइल व दो हजार रुपये निकाल ले गए। आरोपियों के खिलाफ पोस्टमैन ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि जुुुलाई माह में आरोपियों व पोस्टमैन के बीच झगड़ा हुुआ था। जिसकी शिकायत पोस्टमैन ने अधिकारियों से की थी। इसी को लेकर आरोपी उसे सबक सिखाने के फिराक में थे और उसकी मारपीट की गई। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है।