फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से मारपीट कर बालिका को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की पीएलजीसी कॉलोनी से नौकरानी की मारपीट कर एक बालिका को अगवा कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोकनिर्माण विभाग के कर्मी चंद्रभान सिंह के घर में मनोज कुमार निवासी नगला माची कोतवाली देहात एटा अपने सात अन्य साथियों के साथ घुस आए। उस समय घर पर उनकी नौकरानी व उनकी पुत्री मौजूद थी। आरोपियों ने नौकरानी से मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

नौकरानी मदद के लिए चीखी-चिल्लाई। जब तक लोग उसकी मदद को आ पाते तब तक आरोपी कर्मी की 10 वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गए। मामले की जानकारी कर्मी को दी। इस सूचना ने कर्मी के होश उड़ा दिए। सूचना पर वे घर पर पहुंचे। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नौकरानी के बयान दर्ज किए। आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें