कासगंज के भिटौना में विवाहिता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भिटौना की एक विवाहिता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतका का शव भिटौना लाया गया। यहां गुरुवार दोपहर को पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ससुरालीजनों को रोककर शव लिंक मार्ग पर रखवा दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद काफी देर तक पंचायत हुई और फैसला कराया। गांव भिटौना निवासी सुमन (34) पत्नी विजय कई दिनों से बीमार थी। उसका दिल्ली अर्बन हॉस्पीटल में उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार रात उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन उसका शव गांव भिटौना ले आए।
जहां गुरुवार देापहर को ससुरालीजन उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच मृतका के मायके वाले पहुंच गए और हंगामा करने लगे। शव ले जा रहे ससुरालीजनों को रोक लिया और शव को भिटौना लिंक मार्ग पर रखकर विवाद करने लगे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक ग्रामीणों ने पंचायत की। पुलिस और ग्रामीणों ने सुलह समझौता कराया। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार हो सका। कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि यूपी 100 पुलिस मौके पर भेजी गई थी।