फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पिता व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होडलपुर के प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी सुलझ जाने के बाद युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज युवती के पिता व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रेमीयुगल की हत्या का राज खुलेगा। दो अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

4 दिन पूर्व सोरों की भागीरथ की गुफा के समीप एक खेत में एक युवक एक युवती के शव पास पास पड़े हुए मिले थे। पहले इस मामले को आत्महत्या का माना जा रहा था। क्योंकि मौके से सल्फास के रैपर बरामद हुए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। युवक के पिता डाल चंद्र द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में नामजद युवती के पिता रामकिशोर व एक अन्य आरोपी रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में प्रेमी युगल की हत्या का राजफाश होगा। मामले में दो आरोपी कृष्ण कुमार और राजेश अभी फरार हैं। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पिता ने अन्य थाने से जांच की मांग की
कासगंज। युवक कुंवरपाल के पिता डाल चंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि दोहरे हत्याकांड की जांच सोरों थाने से न कराकर किसी अन्य थाने से कराई जाए। उन्होंने सोरों थाना पुलिस पर अविश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें