फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोड़ दी आंखें, काट काटा और सिर फोड़ा

विज्ञापन
करहल के गांव डंबरपुर में बच्चे की मौत के बाद जांच करते एएसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। अपहरण के बाद छात्र की हत्या बेरहमी के साथ की गई। छात्र की आंखों में चोट के निशान थे। इसके साथ ही कान से खून निकल रहा था। उसका सिर भी फटा हुआ था। आशंका जताई गई है कि सिर पर फावड़े से प्रहार किया गया है। परिजनों ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि विकास दोपहर में स्कूल से घर आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। पुत्र को पड़ोसी सुरेश ने बेरिंग देने के बाहने घर पर बुलाया था। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की वजह 25 से 30 वर्ष पुरानी जमीन की रंजिश बता रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले कुछ महीनों से आरोपी पक्ष के लोग घर के सामने गली में अपने जानवर बांध रहे थे। शिकायत करने पर लड़ाई-झगड़ा करते थे। दस दिन पहले भी आरोपियों ने लड़ाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
छात्र की हत्या बेरहमी से की गई है।
इससे ये तो स्पष्ट है कि हत्या की वजह मामूली नहीं होगी। माना जा रहा है कि हत्या शुक्रवार सुबह की गई है। पुलिस को खेत में खून के निशान भी मिले हैं। खुद पुलिस मान रही है कि जिस जगह गड्ढा खोदा गया है, वहां रात गुरुवार रात को गड्ढा नहीं था। ग्रामीणों का कहना था कि किसी नुकीली चीज से विकास की आंखों को फोड़ा गया है। उसका एक कान भी कटा हुआ था।
विज्ञापन

रात भर कहां रहा विकास
नौ वर्षीय विकास गुरुवार दोपहर एक बजे से ही लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार जिस स्थान पर शव मिला है, वहां भी रात को तलाश की गई। सुबह 10 बजे तक वहां कोई गड्ढा भी नहीं था। जब एक बजे करीब कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजर रहे थे, तब संदेह होने पर जब मिट्टी हटाई तो विकास का शव मिला। यानी की हत्या सुबह 10 बजे से 12 बजे की बीच की गई है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
विकास की मौत से पिता अंतराम, मां सुशीला के अलावा बड़े भाई विशाल का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। अंतराम नाई गांव में ही परंपरागत काम करते आ रहे हैं। पाल बाहुल्य गांव में नाई परिवार का सिर्फ एक ही घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें