फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त बनाए जाएंगे रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीआरएम दिनेश कुमार ने शुक्रवार को कासगंज जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर मिलीं खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होेंने स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा बन गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के प्रयोग पर शासन स्तर से रोक लगाई गई है। रेलवे भी अपने सभी स्टेशनों को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। रेलवे परिसर को साफ सुथरा बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों के संचालन में समय का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेंटीनेंस से संबंधित कुछ खामियां सामने आईं हैं। इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, टिकट घर, यात्री विश्राम घर व रेलवे ट्रैक के हालात को परखा। प्लेटफार्म पर कई जगह टीन शेड टूटे मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त टीन शेड बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था सहित यात्री सुविधाओं का ध्यान रखने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें