फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज होम से चुराए ढाई लाख रुपये के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित मैरिज होम में बुधवार की रात चोर ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी का बैग चुरा ले गया। जानकारी होने के बाद मैरिज होम में खलबली मच गई। वहां लगे सीसीटीवी में चोर व उसका एक संदिग्ध साथी कैद हो गए। मामले को लेकर आगरा गेट चौकी पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी फरमान का निकाह आगरा के वैभव नगर निवासी आरजू के साथ मंगलवार को हुआ था। बुधवार को आगरा रोड स्थित बीएम गार्डन में दावत-ए-बलीमा का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों परिवार के लोग, रिश्तेदार कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस बीच स्टेज पर रखा एक बैग वहां से चोरी हो गया। पहले तो बैग की तलाश की जाती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो एक चोर जेवर व नकदी रखे बैग को स्टेज से लेकर उतरता दिखाई दिया।
बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर के साथ एक संदिग्ध साथी भी नजर आ रहा है। फरमान के परिजनों के अनुसार बैग में करीब 2.50 लाख के जेवर और रिश्तेदारों द्वारा दिए गए शगुन के लिफाफे भी रखे थे। चोरी की इस वारदात के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। मामले को लेकर चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहे चोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें