मैनपुरी। गैस पाइपलाइन और केबल बिछाते समय शहर में दो जगह पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे बृहस्पतिवार को दो हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में गैस लाइन बिछाए जाने का काम चल रहा है। दूसरी और कई स्थानों पर टेलीकॉम कंपनी भी केबल बिछाने का काम कर रही है। बुधवार की रात गैस लाइन बिछाते समय लेनगंज में पानी की लाइन टूट गई।
इससे लेनगंज और मोहल्ला छपट्टी क्षेत्र के लगभग पांच सौ घरों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई। टेलीकॉम कंपनी ने स्टेशन रोड पर पाइप लाइन बिछाते समय पानी की लाइन को तोड़ दिया। इससे शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, रघुराजपुरी, ऋषि आश्रम के पास करीब 1500 घरों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए समस्या हुई।
पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही है। इससे मोहल्ले को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नवीन गुप्ता, आश्रम रोड
पानी की सप्लाई बाधित होने से सौ मीटर दूर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। नगर पालिका से अपील की है कि पानी की सप्लाई शीघ्र शुरू की जाए।
कुलदीप सक्सेना, कमला टॉकीज के पास
टेलीकॉम कंपनी की लाइन बिछाते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। शीघ्र लाइन ठीक नहीं हुई तो बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकती है।
रामकुमार, खरगजीतनगर
पाइप लाइन टूटने से सुबह से घरों में पानी नहीं पहुंचा है। लोग नहाने और कपड़े धोने के लिए भी परेशान हैं। पीने का पानी तो जैसे तैसे जुटाया जा रहा है।
मुरारी यादव, खरगजीतनगर
पानी की लाइन ठीक करने के लिए टीम भेजी गई थी, लेकिन वहां बिजली करंट आ रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी के अतिरिक्त बिजली विभाग का कर्मचारी घायल हो गया है। दोनों स्थानों पर लाइन की मरम्मत कराई जा रही है।
लाल चंद भारती, ईओ नगर पालिका