फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के कोसमा में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया

विज्ञापन
घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा में रविवार को चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय सभी गृहस्वामी व परिजन गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गए थे। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा स्थित मंदिर में भागवत कथा का आयोज चल रहा था। रविवार को कथा का परायण था। गांव के अधिकतर महिलाएं, पुरुष यहां मौजूद थे। इस बीच चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने गांव निवासी रामशरन के घर के ताले तोडकर कमरे में रखी अल्मारी और बक्सों से करीब आठ लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का सिलसिला यहीं नहीं रुका।
चोरों ने गांव निवासी सुमन के घर से 10 हजार, गुरुगोविंद के घर से 20 हजार, रामबेटी के घर से 20 हजार और रीता के घर से करीब 20 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण जब घर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सीओ कुरावली डीपी गौड़ का कहना है कि उन्हें वारदात के संबंध में जानकारी नहीं है। थाना पुलिस से जानकारी करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें