फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में घिरोर के बलपुरा में मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर के गांव बलपुरा में रविवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3827 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3736 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 74 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 17 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को घिरोर के गांव बलपुरा निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर उसे होम आइसोलेट किया गया। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी घिरोर को निर्देश दिए कि संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच की जाए। रविवार को कुरावली सीएचसी पर लगे शिविर में 159 लोगों की कोरोना जांच की गई। 102 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई। वहीं 57 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें