फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खोदने से रोकने पर किसान को किया अधमरा

विज्ञापन
बरनाहल के गांव हरीसिंहपुर में दबंगों द्वारा मारपीट के बाद घायल किसान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। खेत से मिट्टी जबरन खोदने से मना करने पर गुरुवार को दबंगों ने एक किसान को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। उसे मरणासन्न अवस्था में पड़ा छोड़कर भाग गए। इस दौरान परिजनों ने कई बार एंबुलेंस 108 नंबर लगाया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद परिजन करीब एक किलोमीटर तक घायल किसान को चारपाई पर लिटाकर ले गए। रास्ते में मिले एक निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से किसान को सैफई रेफर किया गया है। वहीं छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंह निवासी रामनाथ सिंह गांव के बाहर खेत पर लगे निजी नलकूप पर ही रहते हैं। गुरुवार सुबह गांव के दबंग लोग खेत पर आए और मिट्टी को खोदकर ले जाने लगे। आरोप है कि जब रामनाथ ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
आरोप है कि सिर में फावड़ा से प्रहार किया, जिससे किसान मरणासन्न अवस्था मे पहुंच गया। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का 108 नंबर मिलाते रहे, लेकिन नहीं लगा। बाद में फोन लगने के आधा घंटा बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही परिजन घायल को चारपाई पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर तक ले गए। रास्ते में एक निजी वाहन मिलने पर उसी से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बाद में उसे एंबुलेंस सैफई ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने लाखन सिंह, लक्ष्मी सिंह, अजय कुमार, सुधीर कुमार, अजय और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी की पिटाई की
किसान को घायल अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया, जब परिजन गांव पहुंचे तो एक आरोपी शिवम वहां घूमता नजर आ गया, जिसे परिजनों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। शिवम की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों को बदमाश समझकर उन पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया।
मार्ग से कई वाहन गुजरे, लेकिन किसी नहीं की मदद
घायल किसान को करीब एक किलोमीटर तक परिजन चारपाई पर लेकर गए। इस दौरान कई वाहनों को रुकने के लिए इशारा किया गया। किसी ने भी घायल की मदद करना जरूरी नहीं समझा, कोई रुका भी तो लहूलुहान किसान को कंधे पर रखी चारपाई पर देख वहां से चलता बना। इसके बाद एक निजी वाहन चालक ने मानवता दिखाई और घायल को अपने वाहन में बैठा कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल किसान के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में लिया है।
-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर बरनाहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें