फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र को न्याय दिलाकर रहेगी सपा: एमएलसी

विज्ञापन
करहल में पुष्पेंद्र यादव के झांसी में फर्जी एनकाउंटर की निंदा करते एमएलसी अरविंद कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर मामले में गुरुवार को एमएलसी अरविंद यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पुष्पेंद्र को न्याय दिलाकर रहेगी। राजनीतिक द्वेष भावना के चलते पुष्पेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस मुहिम चलाकर फर्जी एनकाउंटर कर रही है। एक जाति विशेष के लोग पुलिस के निशाने पर हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं चरम पर हैं। जनमानस दहशत में है, और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जहां तक भ्रष्टाचार का प्रश्न है तो थानों, तहसील व अन्य सभी सरकारी महकमों में इसका बोलबाला है। बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों को मिले सजा
मैनपुरी। सपा के जिला पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को करहल विधायक सोबरन सिंह यादव ने जनता की शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता का दंभ अब सिर चढ़कर बोल रहा है।
झांसी में पुष्पेंद्र यादव की एनकाउंटर के नाम पर पुलिस ने ही हत्या कर दी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, ग्रीश चंद्र दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें