फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी अनीश की मौत

विज्ञापन
मृतक अनीश उर्फ विकास का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला माधौनगर निवासी अनीश की मौत सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई थी। उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी पिता को चालान कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधौनगर निवासी पूर्व सैनिक गनपत सिंह ने गुरुवार की रात 20 वर्षीय पुत्र अनीश उर्फ विकास के साथ मारपीट की थी। सिर में कोई भारी वस्तु भी मारी गई थी। मारपीट के चलते अनीश की मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को बेफिक्र पिता कहीं रिश्तेदारी में चला गया था। दोपहर को घर लौटने पर वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उसके पुत्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पूछताछ में उसने बताया था कि बेटे ने कमरा बंद कर लिया था, कई बार खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खोला। वह गुस्से में था, इस बीच जब अनीश ने दरवाजा खोला तो उसने मारपीट कर दी थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट कहती है कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से ही अनीश की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके शरीर पर अन्य चोटों के निशान हैं जो कि बेरहमी से मारपीट की ओर इशारा करते हैं। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें