मैनपुरी/दन्नाहार/किशनी। दन्नाहार फीडर में आई तकनीकी कमी से फीडर से जुड़े 18 गांवों की बिजली गुल हो गई है। शुक्रवार की रात इन गांवों में बिजली गुल रही। शनिवार की देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
दन्नाहार फीडर पर शुक्रवार की शाम तकनीकी कमी के चलते क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। फीडर से जुड़े भटानी, दन्नाहार, नगला आशा, चिकनी, नगला हिम्मत, नगला भोज, सीतापुर, नगला अमर सिंह, टिंडौली, नगरिया सहित 18 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जेई राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी एसडीओ को दी। रात में मशीनें सही नहीं हो पाने की वजह से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। रातभर इन गांवों में बिजली गुल रही।
शनिवार की देर शाम तक भी मशीनें सही नहीं हो पाने की वजह से शनिवार की देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। किशनी क्षेत्र के रठेह सहित तीन गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन कर बिजली सही करवाने की मांग की है। रठेह में गुरुवार को अचानक बिजली चली गई थी।
कर्मचारियों ने फाल्ट होने के कारण बिजली जाना बताया। शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों ने बिजली नहीं जोड़ी। इससे रठेह, पलटू अड्डा और डबाह गांव में रातभर बिजली गुल रही। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके डीएम से बिजली आपूर्ति ठीक कराने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र सिंह, हरी सिंह, सुग्रीव सिंह, याशीन, राजकुमार, राकेशचंद्र, सुभाषचंद्र, संतोष कठेरिया, इश्ताक खां, अवधेश कुमार, सरनाम सिंह, गोरेलाल, गिरंद सिंह मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल का कहना है शीघ्र ही दोनों स्थानों पर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।